मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र एनएच 28 स्थित सकरा सीमा के पास मंगलवार की शाम एक बाइक सवार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मनियारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से कच्ची पक्की स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पाकेट से आईकार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान सकरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बघनगरी निवासी ओमप्रकाश मिश्रा के रूप में हुई। आईडी कार्ड पर बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में वे रिटायर हुए थे। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई यह भी पढ़ें- खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौके पर मौत

हिंदी हि...