मनियारी में आसमान से गिरा एलेक्ट्रोनिक डिवाइस
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी हरनारायण में सोमवार को आसमान से एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस गिरा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। बैलून की तरह दिखाई देने वाले इस डिवाइस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण डिवाइस में जलती हुई लाल लाइट को देखकर भयभीत भी थे और जानकारी पाने के लिए उत्सुक भी। स्थानीय लोगों ने जब उस उपकरण पर अंकित जानकारी पढ़ी तो उससे स्पष्ट हुआ कि यह मौसम विभाग का डिवाइस है, जो मौसम संबंधी जानकारी एकत्र करने का काम करता है। तापमान, आर्द्रता और हवा की गति मापने के लिए गुब्बारे के सहारे इसे वायुमंडल में छोड़ा जाता है। अधिक ऊंचाई पर गुब्बारा फटने के बाद यह धागे के सहारे नीचे आ गिरा था।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के वरीय मौसम वैज्ञानिक ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.