संतकबीरनगर, दिसम्बर 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को निकली प्रभात फेरी ने शहर के साथ ही मनियरा में भ्रमण किया। इस दौरान गुरुवाणी और जयकारों से गूंज गया। आसपास का माहौल भक्तिगय हो गया। गुरु तेग बहादुर महाराज के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी के क्रम में बुधवार को गुरु द्वारा से प्रभात फेरी शुरू हुई। बैंक चौराहा होती हुई शुगर मिल के आगे बस द्वारा मनियरा के लिए प्रस्थान किया। मनियरा ढाबा पर प्रोपराइटर सरदार सौदागर सिंह गुरदीप सिंह द्वारा निशान साहब को माला पहनाया गया और बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों का उद्घोष किया गया। चाय नाश्ते का लंगर वितरण किया गया। प्रभात फेरी में गुरु के शब्द गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर बन आया शीश देकर धर्म का झंडा था फ़हराया क...