मैनपुरी, मई 15 -- किशनी। गांव अरसारा में प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का शानदार आगाज हुआ। इसका शुभारंभ रजनी बाई गुरु ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में दूबर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया।

मनिगांव क्रिकेट क्लब की जीत जवाब में, मनिगांव क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट खोकर मैच जीता और अगले दौर में प्रवेश किया। सनोज पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग विष्णु व सुजल, स्कोरिंग सात्विक और कमेंट्री आशीष मिश्रा ने की। इस दौरान अमित तिवारी, अजय चौरसिया, सुमित पांडेय, अमन प्रजापति, अतुल, बंटी शाक्य, गौतम गोस्वामी, रमन गुप्ता, जितेंद्र, जालिम गोस्वामी, सुखदेव प्रजापति, राजेश बाथम, सक्षम आदि मौजूद रहे।

हमला और विवाद पैसों के विव...