लातेहार, जनवरी 9 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी अमन कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सांसद प्रतिनिधि गोलू कुमार, ग्राम प्रधान रजत कुमार एवं जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में दंत रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ सहित कई अन्य विभागों के अनुभवी चिकित्सक मौजूद रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य मेलों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलता है और समय पर बीमारी की पहचान संभव हो पाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...