लातेहार, मार्च 27 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व के अवसर पर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जय श्री राम, जय जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विशेष रूप से मनिका पचपेड़ी चौक पर अमर पूजा समिति द्वारा आयोजित रामनवमी जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा, जहां भव्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जुलूस में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की जीवंत झांकियों का शानदार प्रदर्शन किया गया। कलाकारों ने पारंपरिक परिधान में धार्मिक कथाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटे। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए मनिका पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.