लातेहार, मई 13 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में ग्रामीण की मौत मामले में मनिका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि बंदूआ गांव के करमाही टोला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में शिबू राम की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लगातार छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- शकरावां हत्याकांड में 11 नामजद, 7 गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया मनिका थाना कांड संख्या 43/26, 12 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दरोगा राम, छोटू राम, अखिलेश राम व सगुनी राम शामिल हैं। ...