लातेहार, मार्च 30 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित एनएच-39 किनारे रविवार की रात चोरों ने दो किराना दुकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कन्हाई साव और रामलखन साव की दुकानों का ताला तोड़कर किराना सामान समेत नगद करीब एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कन्हाई साव ने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लगभग 5 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। काउंटर से नगद पैसे भी गायब थे। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसी दौरान उनके भाई रामलखन साव ने भी अपनी दुकान की स्थिति देखी, जहां ताला टूटा मिला और सामान गायब था। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मनिका थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.