लातेहार, अप्रैल 21 -- लातेहार ,प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान मंगलवार को चलाय गया।अभियान के दौरान कुल 75 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 वाहनों की पहचान की गई, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान किया गया। इन चालानों के माध्यम से कुल 80,500 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। जांच अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- मठिया चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर वसूला गया जुर्माना डीटीओ जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने आम नागरिकों से ...