लातेहार, मार्च 30 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक सह सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड कांग्रेस सेवा दल का विस्तार किया गया। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णा यादव को कांग्रेस प्रखंड सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं जिला सेवा दल के लिए सुरेंद्र यादव, गणेश यादव, मनोगा यादव, उमेश राम, श्याम बिहारी सिंह एवं मिश्रा यादव को चयनित किया गया। सभी नव-चयनित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई। इस मौके पर ...