लातेहार, जनवरी 2 -- मनिका, प्रतिनिधी। मनिका थाना में नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास का सर्वदलीय समिति के सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वदलीय समिति के मनिका प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा, अंकित कुमार एवं कौशल किशोर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर लोगों ने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में मनिका क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वहीं थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...