लातेहार, अप्रैल 4 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंदुआ पंचायत में शनिवार को वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा चौहरमल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजेंद्र पासवान उर्फ पप्पू पासवान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल पासवान चौकीदार शामिल हुए। वहीं पासवान समाज के अध्यक्ष बगेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष विगन पासवान, समाजसेवी कामेश्वर पासवान, दिलीप पासवान, उदय पासवान, विकाश पासवान, राकेश पासवान, पंकज पासवान, सरजू पासवान, बिसुनदेव पासवान, राजकुमार पासवान एवं पिंटू पासवान समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में ...