लातेहार, मार्च 26 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के पोल संख्या 229/18 के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सनोज यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पिता कृष्णा यादव, ग्राम बरारी, थाना केवाड़, जिला शेखपुरा (बिहार) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, जिसमें हादसा और अन्य संभावित कारणों को भी ...