मनिकापुर के सचिव का सीडीओ ने रोका वेतन, नोटिस जारी
लखीमपुरखीरी, जून 6 -- मई महीने के अंत में सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों में कराए गए कामकाज का सत्यापन सीडीओ कर रहे हैं। शुक्रवार को सीडीओ लखीमपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत मनिकापुर का औचक निरीक्षण किया। यहां कई कमियां मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी की है। वहीं चबूतरा निर्माण पर खर्च किए गए पांच लाख रुपए पर संदेह जताते हुए तकनीकी जांच के आदेश दिए हैं। मई महीने में सबसे अधिक भुगतान करने वाली हर ब्लाक की टॉप-5 ग्राम पंचायतों का ब्योरा लेकर सीडीओ ने खुद ही जांच शुरू की है। शुक्रवार को मनिकापुर गांव में कराए गए कामों का सत्यापन किया। उनके साथ डीपीआरओ विशाल सिंह भी मौजूद रहे। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में सफाई व्यवस्था खराब मिली, जल निकासी की व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा पेयजलापूर्ति भी निष्क्रिय मिली। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.