बेगुसराय, मई 22 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मनिअप्पा पंचायत का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। आगामी 03 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार को सम्मानित किया जाएगा। पंचायत में कुल नौ थीम पर कार्य किया जाता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए अररिया संग्राम पंचायत चयनितउत्कृष्ट प्रदर्शन सभी थीम पर बेहतर प्रदर्शन, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा पंचायत एडवांस इंडेक्स में जिले की अन्य पंचायतों से बेहतर रेटिंग मिलने के बाद मनिअप्पा पंचायत को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले भी मनिअप्पा पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि मिलने से पंचायत में खुशी का माहौल ...