रुडकी, अप्रैल 13 -- कलियर। उत्कर्ष 2026 के तहत हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की (बाजुहेड़ी) में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक समारोह के अंतिम दिन भव्य संगीत संध्या ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर ने अपनी मधुर आवाज और सुपरहिट गीतों से समां बांध दिया। जिससे छात्र-छात्राएं झूमने पर मजबूर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...