राजगढ़, अगस्त 10 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में उफनते नाले को पार करने की कोशिश में 11 यात्रियों से भरी ईको वाहन तेज बहाव में बह गई। हादसे में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2 यात्री अब भी लापता हैं। इस हादसे में ग्रामीणों की मदद से सिर्फ दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।मना करने के बावजूद तेज बहाव के बीच से निकाली कार हादसा सारंगपुर के पड़ाना बायपास पुलिया के पास हुआ। रविवार रात से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नाला उफान पर था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रशासनिक अमले ने वाहन चालक को पानी के तेज बहाव के बीच से वाहन निकालने से मना किया था। इसके बावजूद चालक ने वाहन को नाले के पानी में उतार दिया।तेज बहाव की चपेट में आई कार, मच गई चीख-...