रांची, जनवरी 27 -- रनिया, प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को रनिया प्रखंड के मनाहातू गांव स्थित सरईटांड़ मैदान में ग्रामीण स्कूली बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड ग्राम प्रधान अध्यक्ष सुरेश कोंनगाड़ी ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। प्रतियोगिता में दौड़, जलेबी रेस, गणित प्रतियोगिता, रिले रेस, महिलाओं की कुर्सी दौड़, घड़ा फोड़ व सुई-धागा रेस शामिल थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही लगे मेले में ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। मौके पर थाना प्रभारी श्यामल कुमार शुभंकर व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मगहईया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.