मनाली, जून 15 -- हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान रस्सी टूटने से महाराष्ट्र के नागपुर की 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने रविवार को यह बताया कि पिछले सप्ताह हुए इस हादसे के बाद से बच्ची अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सूत्रों के अनुसार, त्रिशा बिजवे अपने परिवार के साथ मनाली घूमने गई थी। जिपलाइन राइड के दौरान रस्सी टूट गई, जिससे वह नीचे पत्थरों पर गिर गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जिपलाइन की रस्सी टूटने के बाद बच्ची चट्टानों पर नीचे गिरती दिखती है। परिवार से जुड़े व्यक्ति ने बताया कि त्रिशा की हड्डियां टूट गई हैं और कुछ दिन पहले उसकी सर्जरी भी हुई है। त्रिशा के पिता प्रफुल्ल बिजवे ने बताया कि फिलहाल उनकी बेटी की हालत स्थिर है। 🚨safety cable breaks and a ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.