शिमला, मई 31 -- भीषण गर्मी के बीच राहत पाने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश की वादियों का रुख कर रहे हैं मगर जाम रोमांच फीका कर रहा है। आलम ये है कि सड़कों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम देखने को मिल रहा है। इन दिनों समर वेकेशन यानी बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पैरेंट्स बच्चों के साथ पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन जून के पहले सप्ताह में चरम पर पहुंचता है मगर इसबार ये जल्दी शुरू हो गया है क्योंकि मैदानी इलाकों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इस वजह से हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। जाम की स्थिति वीकेंड पर और ज्यादा देखने को मिल रही है। रविवार सुबह करीब 5 बजे हिमाचल में पर्यटकों की भारी भीड़ क...