मनाली, जनवरी 25 -- हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में भारी बर्फबारी और पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण हालात काफी बिगड़ गए हैं। गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड (Long Weekend) का आनंद लेने पहुंचे हजारों पर्यटक सड़कों पर घंटों फंसे रहे। स्थिति इतनी खराब हो गई कि मनाली के पास लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे पर्यटकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे-फंसे लोगों का हाल इतना खराब हो गया कि अपना-अपना सामान लेकर वह खुद ही भारी बर्फ के बीच पैदल चलने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक कड़ाके की ठंड में अपने हाथों में सूटकेस लेकर सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर हैं। रविवार सुबह के एक वीडियो के अनुसार, कई लोग मनाली पहुंचने के लिए पिछले 12 घंटों से पैदल चल रहे थे। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.