पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के नई मुहल्ला स्थित आनंद मार्ग जागृति में रविवार को प्रभात संगीत दिवस हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। आनंदमार्गी साधक एकत्र होकर अखंड कीर्तन, अष्टाक्षरी महामंत्र बाबा नाम केवलम का सामूहिक भजन-कीर्तन और साधना में लीन हुए। ब्रह्मचारिणी चयनिका आचार्य ने कहा कि लगभग 7000 वर्ष पूर्व भगवान शिव ने सरगम का आविष्कार कर मानव मन की सूक्ष्म भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मार्ग प्रशस्त किया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आनंद मार्ग प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने 14 सितंबर 1982 को देवघर में प्रथम प्रभात संगीत प्रस्तुत किया। भुक्ति प्रधान मधेस्वर, आचार्य देवतोषानंद अवधूत, चंदन, अरविंद, राजन, सतदेव, सरोज, शारदा, रेणु, सोनू आदि मौके पर सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...