मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री वीपी सिंह का 96 वां जन्मदिन
गंगापार, जून 25 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री राजा मांडा विश्वनाथ प्रताप सिंह का 96वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर राजमहल कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।राजा मांडा व पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून 1931 को कोरांव के डैया राजघराने में हुआ था। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में उन्होंने तमाम काम किए। उनकी जयंती पर मांडा राजमहल के कर्मचारियों ने प्रबंधक राजमहल शेष प्रताप सिंह के नेतृत्व में मांडा के दक्षिणी पहाड़ पर स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम परिसर में स्थित राजा मांडा विश्वनाथ प्रताप सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सिद्धपीठ के पुजारी प्रिंस द्विवेदी ने पूजन अर्चन कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.