पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मनातू प्रखंड में विकास कार्यों को गति देते हुए पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सोमवार को किया गया। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के निर्देशानुसार उनके जिला प्रतिनिधि सह नीलांबर-पीतांबरपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष प्रकाश मेहता एवं प्रखंड मनातू के विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव ने शिलान्यास किया। मंझौली पंचायत के घंघरी नाला पर चेक डैम निर्माण, वंशी खुर्द पंचायत के भीतीकिला गांव स्थित सुखरो नदी पर चेक डैम निर्माण तथा डुमरी पंचायत के खिलदाग, चिड़ीखुर्द एवं जसपुर में सरना स्थल की चारदीवारी निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इस क्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मनातू प्रखंड में जिन योजनाओं का शिलान्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.