मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि
प्रयागराज, जुलाई 4 -- झूंसी, संवादददाता। सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा अध्यापिका सुमन पांडे के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्रेयांशी व आराध्या ने किया।कार्यक्रम में यशी, श्रेया, तेजस, मोनिका और श्रुति ने स्वामी जी के जीवन-वृत्तांत, प्रेरक विचारों और कविताओं के जरिए उन्हें नमन किया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने विवेकानंद के प्रसिद्ध संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए का स्मरण कराते हुए छात्रों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा दी। प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी युवाओं में आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा जगाते हैं। यह भी पढ़ें- बरही पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.