मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती
सिद्धार्थ, जून 30 -- सिद्धार्थनगर। दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को आंबेडकर सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के बाल्यकाल के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में भटक रहे थे तब भामाशाह ने अपनी संपूर्ण धन संपदा उन्हें समर्पित कर दी। उन्होंने कहा कि भामाशाह के योगदान ने न केवल महाराणा प्रताप को संघर्ष जारी रखने का साहस दिया बल्कि मेवाड़ की अस्मिता और सम्मान को भी सुरक्षित रखा। भामाशाह का मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम, दानवीरता और सेवा के कारण उनका नाम इतिहास में अमर हो गया। यह भी पढ़ें- सपा ने कल्याण दिवस के रूप मे मनाई भामाशाह जयंती विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि महाराणा प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.