सीवान, जुलाई 20 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तितरा स्थित राष्ट्र सृजन अभियान के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को अमर क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने उनके बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- मंगल पांडेय 1857 की क्रांति के प्रणेता: ब्रजेश नंदन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार ने कहा कि मंगल पांडेय 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर देशवासियों में आजादी की अलख जगाई। उन्होंने कहा क...