लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से लखीसराय नगर परिषद द्वारा मनसिंहा पईन की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश के बाद पईन में लगभग तीन फीट तक जमी गाद और कचरे की सफाई का अभियान शुरू किया गया था। हालांकि सफाई कार्य में पानी भरे रहने के कारण बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं, जिसके बाद पहले पईन में जमा पानी की निकासी का कार्य शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : मनसिंहा पईन की सफाई तेज, जलनिकासी के लिए नगर परिषद का युद्धस्तर पर अभियानपानी की निकासी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख नालों और पईनों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसिंह पईन की सफाई प्राथमिकता के आधार...