मनसा मंदिर पहुंचे मेयर संजीव सिंह, मां से मांगी सुख-समृद्धि की कामना
धनबाद, मई 30 -- कतरास। कतरास बाजार स्थित राजबाड़ी केवट टोला में आयोजित श्रीश्री रोहिणी मनसा पूजा पर धनबाद मेयर संजीव सिंह शुक्रवार देर शाम मनसा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों के साथ मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर धनबादवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेयर के आगमन पर पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने कतरास राज परिवार के चंद्रनाथ सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर वार्ड पार्षद डॉ मधुमाला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र में मनसा मंगल जात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.