जामताड़ा, अगस्त 24 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को मनसा पूजा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सबनपुर, कालीपहाड़ी, बांकूडीह, चंद्रपुर, मुचियाडीह, मंझलाडीह समेत कई गांवों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजा को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को संयोत के बाद रविवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। इसके बाद विष की देवी मां मनसा की विधि-विधान और पूरे नियम-निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को उपवास का पारण किया गया। सोमवार शाम और रात में गाजे-बाजे के साथ मां मनसा की प्रतिमा का स्थानीय तालाबों में विसर्जन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...