हरिद्वार, मार्च 11 -- मनसा देवी पैदल मार्ग को पुनः शुरू करने के लिए लघु व्यापारियों ने प्रशासन से मांग उठाई। आर्थिक तंगी से जूझते व्यापारियों ने अपना रोजगार बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था देने पर जोर दिया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पिछले 7 महीनों से लघु व्यापारी बेरोजगार हैं। प्रशासन ने दुखद घटना के बाद रास्ता बंद कर दिया था। इसे अब तक नहीं खोला गया है। एक सप्ताह में रास्ता नहीं खोला गया तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब इस प्रकार की घटना होती है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। गरीब लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। वे पिछले सात महीने से मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे हैं। विभाग को रास्ता खोलना चाहिए ताकि गरीब लोगों के परिवार रोजगार कर सकें। कमल प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.