हरिद्वार, मार्च 17 -- मां मनसा देवी पैदल मार्ग के लघु व्यापारियों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर फूट पड़ा। इस रास्ते को खोलने के साथ ही स्वतंत्र कारोबार की अनुमति के लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर तक मार्च किया। मंगलवार को लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारी पुराने माल गोदाम से मौके पर जुटे और नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दो सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। कहा गया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ और पूर्णागिरि की तर्ज पर मनसा देवी पैदल मार्ग को पुनः खोला जाए और व्यापारिक गतिविधियों की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर राजकुमार, सुनील कुकरेती, कमल प्रताप, दयाराम, शशिकांत, दुर्गेश, कृष्णागिरी, अनिल और वेदप्रकाश समेत बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.