रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे और हरिद्वार बाईपास को आपस में जोड़ने वाले मनसा देवी तिराहे पर हर दिन जाम के झाम की वजह से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाईपास और नेशनल हाईवे से मनसा देवी तिराहे से इधर-उधर जाने वाले भारी वाहन फंस गए। संकरी तिराहे पर घुमाव में छोटे वाहनों और दोपहिया की भीड़ के चलते उन्हें जगह नहीं मिली, जिससे करीब आधा घंटे तक बाईपास पर तिराहे से लेकर खांड गांव रेलवे ओवर ब्रिज और हाईवे पर तिराहे से लेकर पशुपालन विभाग के कार्यालय तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस और होमगार्ड जवान नहीं होने से वाहन सवारों ने खुद ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कमान संभाली, जिसके बाद करीब डेढ़ बजे वाहनों का आवागमन हाईवे, बाईपास और तिराहे पर सुचारु हो पाया है। दरअसल, भारी वाहनों के आवागमन की वजह से सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.