बोकारो, दिसम्बर 11 -- बेरमो, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चलकरी गांव में समाजसेवी मनसा केवट की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व मुखिया पंचानन मंडल ने व संचालन भरत कुमार मंडल ने किया। विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि उनके पिता आज भी उनकी ऊर्जा बनकर उनके जीवन पथ को आलोकित करते हैं। बताया कि पिता से उन्हें समाज में व्याप्त शोषण व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिली। चांदो मुखिया राजेंद्र प्रसाद नायक ने कहा कि मनसा केवट की कृतियां आज भी समाज को नई दिशा दिखा रही हैं। सदर मुनिरुद्दीन अंसारी, चांदो के पूर्व पंसस कुलदीप सिंह, मुन्ना गिरी, अशोक मंडल, मो वाजिद व बैजनाथ महतो ने भी संबोधित किया। भरत मंडल, तापस सेन गुप्ता, जवाहर दा, एलके नारंग, प्रतीमा देवी, अजय मेहरा, राजू जी, असलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.