कटिहार, मई 14 -- मनसाही, एक संवाददाता आंधी और बारिश से मनसाही परिक्षेत्र में 20 घंटे से बिजली गुल है। विभाग के द्वारा बुधवार की शाम पांच बजे तक बिजली आने की बात कही गई थी। मगर शाम पांच बजे तक भी बिजली नहीं आई थी। बिजली के नहीं रहने से लोगों का मोबाइल जहां ठप पड़ गया। साथ ही मोटर से मिलने वाले शुद्ध पानी के लिए भी लोग दिनभर परेशान रहे। विभाग से पूर्व में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। जिससे लोगों की परेशानी दिनभर बढ़ती चली गई।बिजली से चलने वाले व्यावसायिक एवं कुटीर उद्योग कार्य बिजली नहीं रहने से दिनभर ठप रही। यह भी पढ़ें- चौबीस घंटे बिजली बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान जिससे दुकानदारों एवं व्यवसायिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। मनसाही परिक्षेत्र में बिजली के बत्तर हालात से आम लोग त्राहिमाम है। हाल यह कि लोगों को 24 घंटे में 4 घंटे भी नियमित...