प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को मनवर संगम सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि शनिवार को बस्ती से प्रयागराज जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 1 घंटे 11 मिनट, जौनपुर से रायबरेली जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 38 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयाग जाने वाली पैसेंजर 36 मिनट, कानपुर सेंट्रल से जंक्शन आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 35 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 16 मिनट विलंब से पहुंची। इन ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए। शाम के समय जंक्शन से नई दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ नजर आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...