देवघर, मार्च 27 -- सारवां। हिन्दुओं का महापर्व रामनवमी को लेकर प्रखंड के भंडारो महाबीर मंदिर के चंदन मलाकार, नीरज वर्मा, सोनू वर्मा, सूरज वर्मा, अजीत वर्मा सहित समस्त भंडारो के युवक-युवतियों द्वारा अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस भंडारो मोड़ से सारवां बस स्टैंड, दुखियानाथ मंदिर प्रांगण, थाना होते हुए मझलाडीह, पांचुडीह गांव का भ्रमण कर पुन: सारवां बस स्टैंड पहुंचा। ढोल आदि गाजे-बाजे के साथ अखाड़े में जगह-जगह युवक-युवतियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। थाना के सामने काफी भीड़ जमा थी। वहां लड़कियों द्वारा लाठी व भाला आदि हैरतअंगेज खेल देखकर लोग सन्न रह गए। जय श्रीराम के नारे बीच लोगों ने खूब तालियां बजाई। खेल देखने वाले उपस्थित सभी लोगों व पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने लड़कियों के साहसिक प्रदर्शन की खूब सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...