औरंगाबाद, जून 5 -- दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मो. जफर इमाम ने आवास सहायकों एवं रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर आवास योजना की समीक्षा की। बैठक में मनरेगा पीओ अभिषेक आनंद भी उपस्थित रहे। निर्देश दिया गया कि जिन लाभुकों द्वारा आवास योजना का कार्य पूरा करा लिया गया है, उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान कराने की दिशा में पहल की जाए। आवास सहायकों एवं रोजगार सेवकों को ऐसे लाभुकों को चिन्हित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया गया। बीडीओ मो. जफर इमाम ने कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को जल्द से जल्द हर हाल में पूरा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...