प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। संडवा चंद्रिका विकास खंड के बरेन्द्र गांव निवासी अमित कुमार शुक्ला ने ग्राम सभा में भ्रष्टाचार की डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक वीबी जीराम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत बंधा निर्माण दिखाकर पैसा आवंटित कराया गया किन्तु निर्माण नहीं कराया गया। खराब गुणवत्ता की इंटरलॉकिंग कराकर उसकी लम्बाई अधिक दिखाकर पैसा निकाला गया।हैंडपम्प रीबोर व मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।मानक विहीन सामग्री से गोशाला की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया। गौशाला में टीनशेड व मरम्मत के नाम पर कई बार पैसा निकाला गया जबकि गौवंश गर्मी और धूप में रह रहे हैं। चारे की बुआई के नाम पर पैसा निकाला गया लेकिन बुआई नहीं कराई गई। गौवंशों की संख्या म...