कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर कांग्रेस की ओर से मनरेगा से गांधी का नाम हटाने के विरोध में मेस्टन रोड से डीएम कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गांधी का मनरेगा से नाम हटाकर भाजपा ने पूरे देश का अपमान किया। मनरेगा के प्रावधानों में ऐसे बदलाव किए गए हैं जिससे मजदूरों के अधिकार असुरक्षित हो गए। मखलू पांडे, आनंद प्रकाश वर्मा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खान, अतहर नईम, शंकर दत्त मिश्रा, रितेश यादव, अमृत लाल गंगा, निखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.