जहानाबाद, मई 6 -- इस सीजन में जिले में एक लाख 76 हजार नये पौधे लगाने का लक्ष्य - जिलाधिकारी ने सभी पीओ को लक्ष्य हासिल करने का दिया निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर जिले को हरा बनाने के लिए कार्य योजना बना ली गई है। मनरेगा के द्वारा जिले के विभिन्न पंचायत में 176000 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थल चयन करने का निर्देश सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिया गया है। यह भी पढ़ें- मनरेगा से किसानों की निजी जमीन पर लगाए जाएंगे 89000 पौधेपौधों का स्थान चयन प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। जल स्रोतों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के द्वारा किसानों की निजी जमीन पर भी पौधे लगाने की बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानो...