देवघर, दिसम्बर 19 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के 8 पंचायत में गुरुवार को मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण को लेकर पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान मारगोमुंडा, कानो, महजोरी, चेतनारी, बनसीमी, बाघमारा, महुआटांड़, लहरजोरी पंचायत में पंचायत स्तरीय जन-सुनवाई हमारे घर के तहत कई के तहत सामाजिक अंकेक्षण के दौरान आए कई मुद्दे का निपटारा किया और कई मुद्दे को प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई के लिए सुरक्षित रखा गया। जन-सुनवाई कार्यक्रम के दौरान समाजिक अंकेक्षण दल व चयनित ज्यूरी सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष- 2024-25 के तहत आए कई मुद्दों को सुना गया। अंकेक्षण के दौरान योजनाओं में आंशिक रूप गड़बड़ियां उजागर हुई। इस दौरान उपस्थित ज्यूरी सदस्यों ने कहीं सुधार करने का निर्देश तो कहीं आर्थिक दंड देकर योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर अंकेक्षण दल के ...