दुमका, मार्च 13 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के बरमनिया, धनबे, बनियारा, हंसडीहा, चंदूबथान, बढ़ेत, धोनी, दिघी, करणपुरा, चरकापथर, गांधीझोपा एवं ककनी सहित 12 पंचायत में गुरुवार को मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायतों में संचालित विभिन्न मनरेगा योजनाओं की जांच-पड़ताल की गई तथा योजनाओं से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जनसुनवाई के दौरान मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों, मजदूरी भुगतान, मस्टर रोल, जॉब कार्ड तथा सामग्री मद में किए गए खर्च की समीक्षा की गई। ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी भी ली गई और किसी प्रकार की शिकायत होने पर उसे खुलकर रखने की अपील की गई। जनसुनवाई के दौरान धनबे पंचायत मे जूरी सदस्य के रूप में धर्मेंद्र पासवान (जनसेवक), संभू शरण ...