रामगढ़, फरवरी 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बड़का चुंबा पंचायत सचिवालय में बुधवार को मनरेगा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के लिए जन-सुनवाई किया गया। इस दौरान वितीय वर्ष 2924-25 में बड़का चु़ंबा पंचायत में मनरेगा से संचालित पूर्ण, अपूर्ण और चालू योजनाओं का समाजिक अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई की गई। जिसके तहत भौतिक, मौखिक, और दस्तावेज के सत्यापन से सामने आए मुद्दों को लेकर जनसुनवाई किया गया। इसकी अध्यक्षता विमल कुमार वेदिया ने की। ज्यूरी सदस्यों में विमल बेदिया, मुंशी महतो, मनोज कुमार, किरण देवी, सुदामा करमाली थे। जबकि इस दौरान बड़का चुंबा पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद, पंचायत सचिव विवेक कुमार, नरेश रविदास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...