संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। ब्लाक के ग्राम पंचायत बढ़या माफी में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच में मनरेगा व राज्य वित्त आयोग की योजनाओं में कुल 30.89 लाख रुपये की भारी अनियमितता की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इस घोटाले के लिए ग्राम प्रधान सचिव अन्य जिम्मेदारों से वसूली का आदेश दिया है।बढ़यामाफी निवासी शहबाज पुत्र अमीन ने 17 अगस्त 2024 को मंडलायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 26 अक्टूबर 2024 को जांच कराई गई। जांच अधिकारी ने 17 दिसंबर 2024 को अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त सौंपते हुए अनियमितताओं की पुष्टि कर दी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के आठ प्रोजेक्टों पर 24.80 लाख रुपये व राज्य वित्त आयोग व मनरेगा मद के तहत 7.68 लाख रुपये...