संभल, दिसम्बर 15 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण को लेकर विकासखंडवार जानकारी प्राप्त करने से हुई। इसके साथ ही अंत्येष्टि स्थल योजना 2025-26, कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना व संचालन की प्रगति, पंचायत सहायकों की उपस्थिति, पांचवें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आरआरसी सेंटर की क्रियाशीलता एवं यूजर्स चार्ज को लेकर जानकारी ली और जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्लास्टिक वेस्ट एवं अन्य कचरे का निस्तारण निर्धारित ...