फतेहपुर, मार्च 9 -- जाफरगंज/विजयीपुर, संवाददाता। जिले में मनरेगा कर्मियों का सात से आठ माह से मानदेय न मिलने से नाराजगी बनी है। एसआईआर जैसे अतिरिक्त कार्य के भार पर भी दीपावली होली जैसे पर्वो में भुगतान नहीं हो सका है। अफसरों को ज्ञापन देने के बाद भी मानदेय से वंचित है। नतीजन जीवकोपार्जन समेत घरेलू खर्च तक से जूझने को मजबूर हो रहे है। खजुहा ब्लॉक में सोमवार को मनरेगा कर्मचारी संघ ने आठ माह से मानदेय न मिलने से खफा होकर हाथों में काली पट्टी बांध विरोध किया। मनरेगा के काम के साथ एसआईआर के अतिरिक्त भार के बावजूद मानदेय न मिलने से अपनी समस्याएं उठाई। बीडीयो सुरेश कुमार शिवहरे को ज्ञापन देकर कर्मियों का लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग रखी। मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। महासंघ के आहवाहन पर बैठक कर रणनीति बनाई और कर्मचारी एकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.