मनरेगा व आवास योजना में अनियमित्ता का आरोप
सिमडेगा, जून 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा पंचायत में कार्यरत बीएफटी सह प्रभारी रोजगार सेवक बासुदेव साहू पर मनरेगा एवं पीएम आवास योजना में अनियमित्ता और अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी और बीडीओ को सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में मेट से प्रति योजना लगभग तीन हजार रुपये की वसूली की जाती है। इसके अलावा मस्टर रोल एवं जियो टैगिंग के नाम पर भी अतिरिक्त राशि की मांग किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निर्धारित राशि नहीं देने पर कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जाती है तथा मजदूरों के भुगतान में भी विलंब किया जाता है। आवेदन में यह भी उल्लेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.