मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मनरेगा से काम सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा मनरेगा वॉच का धरना शुक्रवार को 64वें दिन भी जारी रहा। मनरेगा वॉच के संजय सहनी ने बताया प्रदर्शन करते हुए दो महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद अधिकारी वार्ता को तैयार नहीं है। पूर्व में किए गए समझौते भी सही तरीके से लागू नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शन करते हुए इतने दिन बाद भी सभी चौदह हजार मजदूरों को काम नहीं मिल पाया है। जबकि, वर्तमान वित्तीय वर्ष कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है।मौके पर रीता देवी, आशा देवी, बबीता देवी, मिंटू देवी, सोनी कुमारी, मदीना बेगम सहित अन्य ने अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...