रांची, जनवरी 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमेटी के आह्वान पर मनरेगा खत्म कर वीबी जी राम जी कानून के खिलाफ शुक्रवार से राज्यव्यापी अभियान शुरू हुआ। महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के दिन पार्टी के राज्य कार्यालय में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की आयोजित एक बैठक में रांची, लोहरदगा, खूंटी और गुमला जिले से आए जिला सचिवों समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसी तरह की बैठक उत्तरी छोटानागपुर, कोल्हान, पलामू और संताल परगना प्रमंडलों में भी की जा रही है। अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर मनरेगा जॉब कार्ड धारक ग्रामीणों से मिलकर मनरेगा की उपलब्धियों को बताएंगें और मोदी सरकार द्वारा गरीबों के रोजगार पर किए गए हमले को रेखांकित क...